मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया;

मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया;

इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वहीं जीतेश शर्मा अर्धशतक से एक रन से चूक गए। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर नाबाद 82 और जितेश ने 27 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए। मुंबई के लिए एक बार फिर पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो विकेट झटके।

जवाब में मुंबई इंडियंस ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 41 गेंद पर 75 रन और सूर्यकुमार यादव ने31 गेंद पर ताबड़तोड़ अंदाज में 66 रन बनाए। इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा ने 10 गेंद पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब के लिए नाथन एलिस ने दो, अर्शदीप सिंह और ऋषि धवन ने एक -एक विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *