कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में बजरंग बली पर सियासत तेज;

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में बजरंग बली पर सियासत तेज;

कर्नाटक चुनाव प्रचार अब बजरंग बली पर आ टिकी है। भाजपा बजरंग बली की जय बोलकर वोट देने की अपील कर रही है। तो दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि सत्ता में आए तो राज्य में जगह-जगह हनुमान मंदिर बनवाएंगे। कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को राज्य में हनुमान मंदिर बनाने की बात कही। इससे पहले कांग्रेस ने घोषणापत्र में नफरत फैलाने वाले संगठन बजरंग दल पर नकेल कसने की बात कही थी। जिसे भाजपा ने लपकते हुए बजरंग बली की पूजा करने वाले को जेल में बंद करना करार दिया था। पीएम मोदी सहित अन्य भाजपा नेताओं द्वारा इस मसले पर लगातार हो रहे हमले के बीच अब कांग्रेस ने पूरे राज्य में बजरंग बली की मंदिर बनवाने की बात कही है। गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चामुंडेश्वरी मंदिर का दौरा करने के बाद कहा कि भगवान हनुमान के सिद्धांतों को युवाओं तक लेकर जाएंगे। राज्य में जगह-जगह हनुमान मंदिर बनवाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि हनुमान मंदिर को लेकर कैसा काम चल रहा है, इस पर एक स्पेशल बोर्ड भी गठित किया जाएगा। मालूम हो कि कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर एक्शन के वायदों के बाद से बयानबाजी तेज हो गई है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को घेरते हुए कह रहे हैं कि यह भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *