मणिपुर में बवाल : अमित शाह ने सीएम बीरेन सिंह को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन;

मणिपुर में बवाल : अमित शाह ने सीएम बीरेन सिंह को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन;

मैती समुदाय को एसटी में शामिल किए जाने के विरोध में तीन मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने रैली निकाली। इस दौरान अचानक हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों में तोड़फोड़ की है। आदिवासी आंदोलन की वजह से मणिपुर के कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है। कई इलाकों में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। एमएचए ने एयरलिफ्ट कर RAF की पांच कंपनियां मुस्तैद की। बताया जा रहा है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की है। और राज्य में स्थिति का जायजा लिया है। और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहाकि, मणिपुर जल रहा है। भाजपा ने समुदाय के बीच दरार पैदा कर दी है। भाजपा ने राज्य की शांति को नष्ट कर दिया। खरगे ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मणिपुर हिंसा पर बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सांसद मैरी कॉम ने कहाकि, अभी स्थिति बहुत बुरी है और मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *