यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की आज अपने इटलीदौरे के दौरान देश की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। रूस से युद्ध शुरू होने के बाद ज़ेलेन्स्की का यह पहला इटली दौरा है। ज़ेलेन्स्की रोम के सिआमपिनो एयरपोर्ट के मिलिट्री बेसफील्ड पर पहुंचे। लोकल मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। एयरपोर्ट से ज़ेलेन्स्की पूरी सुरक्षा के साथ इटली के लीडर्स से मिलने के लिए रवाना हो गए।