प्रदेश में चुनाव की तैयारियां हुईं तेज;

प्रदेश में चुनाव की तैयारियां हुईं तेज;

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यालय निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति कर दी है। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम राजस्व को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टरों को भी सौंपी गई है। इसी तरह अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में सहायक रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी तहसीलदारों को दी गई है। प्रदेश की कुछ बड़ी विधानसभा सीटों में तीन सहायक रिटर्निंग अफसरों को तैनात किया गया है। बाकी जगह यह जिम्मेदारी दो लोगों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *