हिमाचल के बाद कर्नाटक में मिली जीत ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में यह जीत बूस्टर का काम करेगी। इसका असर शनिवार को प्रदेशभर में नजर आए। कार्यकर्ता जगह-जगह जश्न मनाते नजर आए। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इसके विपरीत भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सुबह से सन्नाटा रहा। कुछ प्रवक्ता व गिनती के कार्यकर्ता ही नजर आए। कांग्रेस कार्यालय में प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, इदरिश गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।