दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर दोनों के बीच विवाद सुर्खियां बटोर रहा है। दिल्ली में जारी सियासी घमासान के बीच आम आमदी पार्टी ने शनिवार को सात नए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है। प्रत्येक उपाध्यक्ष के पास दो जिला इकाइयों का दायित्व होगा। दिल्ली आप ने उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं की सूची सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आप की सूची में इन उपाध्यक्षों में दिलीप पांडेय, जरनैल सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र तोमर, ऋतुराज झा, राजेश गुप्ता और कुलदीप कुमार का नाम शामिल है।