मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल लाया गया। बताया गया कि जेल में गिरने के कारण सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। ऐसे में उन्हें एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।