मुंबई इंडियंस VS गुजरात टाइटंस;

मुंबई इंडियंस VS गुजरात टाइटंस;

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के बावजूद कुछ खास नहीं कर पाई और 18.2 ओवर में मात्र 171 रन बनाकर ढेर हो गई।

इस जीत के साथ गुजरात लगातार दूसरी बार आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंच गई है। जहां उनका मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 234 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 सिक्स लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक था। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *