नई संसद का उद्घाटन 28 मई को;

नई संसद का उद्घाटन 28 मई को;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। नए संसद भवन का उद्घाटन दोपहर 12 बजे होगा। पर नए संसद भवन का उद्घाटन का एक पूरा शेड्यूल निर्धारित किया गया है। रविवार सुबह 7 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। पूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद 8.30 से 9 बजे के बीच में लोकसभा के अंदर सेंगोल की स्थापना की जाएगी। सुबह 9.30 बजे प्रार्थना सभा होगी, इस प्रार्थना सभा में शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संत मौजूद रहेंगे। शिव और आदि शंकराचार्य की पूजा होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *