देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। ‘मन की बात’ का यह 101वां एपिसोड है। पीएम का यह संबोधन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ है। हालांकि आज वीर सावरकर की जयंती भी है। अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह 10:30 बजे सेंट्रल हॉल में वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी। उससे पहले नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने मन की बात कहते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात एक जन आंदोलन बन चुका है। इस दौरान मन की बात की सेंचुरी के लिए लोगों की ओर से मिली बधाईयों का भी मोदी ने जिक्र किया।