महाराष्ट्र से कांग्रेस के च्ंद्रपुर से एकमात्र लोकसभा सदस्य बालूभाऊ धानोरकर (48 वर्ष) का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। आंतों में दिक्कत के उनकी मौत हुई है। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धनोरकर और दो बेटे हैं। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था। धानोरकर का पार्थिव शरीर दिल्ली से नागपुर होते हुए दोपहर 1.30 बजे वरोरा उनके आवास ले जाया जाएगा। 31 मई की सुबह 10 बजे तक उनके निवास में अंतिम दर्शन किए जाएंगे। फिर सुबह 11 बजे वाणी-वरोरा बाईपास मार्ग स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।