रेल मंत्री ने बताई बालासोर हादसे की वजह;

रेल मंत्री ने बताई बालासोर हादसे की वजह;

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज रविवार सुबह एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए। इस वक्त हमारा सारा ध्यान रेल ट्रेक बहाली पर है। करीब एक हजार मजदूर काम कर रहे हैं। कुछ रेल की पटरियां ठीक कर रहे हैं तो कुछ मलबे का हटा रहे हैं। उम्मीद की कल 5 जून तक ट्रैक दुरुस्त हो जाएंगे।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाकि हादसे की वजह का पता चल गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। हादसे के जिम्मेदारों की पहचान कर ली गई है। इन सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेल सुरक्षा आयुक्त ने जांच की है। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग में बदलाव की वजह से हुआ था हादसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *