दिल्ली में CM और LG के बीच फिर तकरार;

दिल्ली में CM और LG के बीच फिर तकरार;

दिल्ली सरकार और दिल्ली एलजी के बीच एक बार फिर नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। इस बार यह विवाद दिल्ली सरकार द्वारा निर्मित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के उद्घाटन को लेकर रहा। गुरुवार को कैंपस का उद्घाटन किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोनों ही गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करने पहुंचे। बाद में दोनों ने मिलकर यहां इस नए परिसर का उद्घाटन किया। दोनों के एक साथ उद्घाटन करने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *