देश के कई इलाकों में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इस बार खतरा चक्रवाती तूफान का नाम बिपरजॉय है। इसके प्रकोप से बचना आम लोगों के लिए काफी चुनौती भरा काम हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और भी भयानक रूप ले सकता है। इसके बाद यह गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इस तूफान का असर गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकती है। इस दौरान यहां तूफान व तेज बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को कहा गया कि बिपरजॉय अगले 48 घंटे में खतरनाक रूप ले सकता है। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।