वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की गुरुवार (8 जून) को शादी संपन्न हुई। यह शादी समारोह निर्मला के घर पर ही आयोजित की गई। एक सादे से समारोह में वर और वधु परिणय सूत्र में बंधे। परिवार और दोस्तों के बीच एक सादे समारोह में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। परकला वांगमयी के पति का नाम प्रतीक है। यह शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार और उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई। शादी में कोई राजनीतिक हस्ती या वीवीआईपी शामिल नहीं हुई। शादी समारोह का वीडिया और तस्वीर सामने आई है।