ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को ED ने भेजा समन;

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को ED ने भेजा समन;

ममता बनर्जी के दो बेहद करीबी रिश्तेदार भ्रष्टाचार के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में कसते नजर आ रहे हैं। कोयला घोटला मामले में गुरुवार 8 जून को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी से रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की। इसी बीच ईडी ने शिक्षक भर्ती मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को समन भेजा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें 13 जून को ईडी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में आने के लिए कहा गया है। बता दें कि, ईडी ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से कोयला घोटाला मामले में चार घंटे पूछताछ की। अधिकारियों के हवाले से बताया कि जांचकर्ताओं के पास रुजिरा से पूछताछ के लिए तीन पेज में प्रश्न थे। जिसमें उनसे विदेशी बैंकों में कुछ खातों के बारे में पूछताछ की गई, जिसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *