अमरनाथ यात्रा:हर यात्री का होगा बीमा, दिए जाएंगे RFID कार्ड;

अमरनाथ यात्रा:हर यात्री का होगा बीमा, दिए जाएंगे RFID कार्ड;

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों 9 जून को श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने यात्रा के पूरे मार्ग पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रियों को आसानी से दर्शन हों और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान अमित शाह ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से शिविर मार्ग तक व्यवस्था सुचारू करने पर जोर दिया। साथ ही तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू से रात में भी हवाई सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *