अगले 48 घंटे में गिरेगा पारा, इन जिलों में होगी बारिश;

अगले 48 घंटे में गिरेगा पारा, इन जिलों में होगी बारिश;

केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है और अब प्रदेश में भी 20 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंचने के संकेत हैं। इससे पहले हवा में नमी आनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी, जिसके चलते बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को दोपहर के बाद रायपुर समेत आसपास के जिलों मे 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के चलते शनिवार को 3 से 4 जिलों में बारिश के आसार है। वज्रपात तथा 30 -40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *