पूर्व भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने भारत में क्रिकेट की उभरती प्रतिभाओं की जमकर तरीफ की। मंगलवार को एक शापिंग मॉल के उद्घाटन पर रायपुर आए लीजेंड क्रिकेट कपिल देव मॉल की छत पर बने सिंथेटिक क्रिकेट टर्फ मैदान को देखकर चकित रह गए। उन्होंने कहा कि वे मॉल की छत में पहली बार मैदान देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे शहरों में मैदान बनने से ही भारत में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है।