टाइटैनिक जहाज का डूबना समुद्र की सबसे बड़ी हादसों में एक माना जाता है। 14 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक (Titanic) अटलांटिक महासागर में एक हिमशिला से टकराकर डूब गया था। इस हादसे में 1517 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद टाइटैनिक की लंबे समय तक तलाश हुई। फिर इसके मलबे को 1985 में समुद्र से करीब चार किलोमीटर भीतर तलाशा गया। अब टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए लोग भारी-भरकम खर्च कर वहां तक पनडूब्बी से जाते हैं। बीते दिनों ऐसी ही एक यात्रा पर गई ओशनगेट कंपनी की पनडुब्बी लापता हो गई। टाइटैनिक को देखने गई लापता हुई पनडुब्बी पर पांच यात्री सवार थे। इस लापता पनडुब्बी को खोजने में दुनिया भर की टीम लगी है। लेकिन अभी तक यह तलाश पूरी नहीं हो सकी है।