केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई;

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई;

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा अब बहुत देर हो चुकी है मणिपुर जल रहा है। मणिपुर के लोग मुसीबत में है। सेंट्रल फोर्स की मौजूदगी में मंत्री का घर जल रहा है। यह पूरी तरह विफलता है। उन्होंने बैठक बुलाई है इसलिए पार्टी की ओर से डेरेक ओ ब्रायन जाएंगे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने भी अमित शाह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, तो अब दिल्ली में बैठक का क्या फायदा। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट से जानकारी दी थी कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा पर 24 जून को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव पर ममता बनर्जी ने कहा, इतना शांतिपूर्ण नामांकन कभी नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *