पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रेल हादसा: दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं;

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रेल हादसा: दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं;

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया है। ओंडा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। इस घटना के बाद संभाग में रेल यातायात बाधित हो गया। घटना में एक ड्राइवर घायल हुआ है जबकि प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए है। लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने कुछ सप्ताह पहले बालासोर में हुए दुखद रेल हादसे की यादें ताजा कर दी। इस हादसे के बाद वहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *