जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना ने पिछले काफी दिनों से कई प्रकार के अभियान चला रखे हैं। घाटी में पहले के मुकाबले अब कम आतंकी घटनाएं सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर में भारतीय जवानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। कुलगाम में एनकाउंटर में एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारा गया आतंकी की पहचान अल बदर का स्थानीय बताया जा रहा है। इस मुठभेड़ में एक जवान जख्मी हुआ है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। गोला बारूद और हथियार सहित कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।