मंगलवार की रात को हुई 12.8 मिली मीटर बारिश के बाद बुधवार को दिनभर मौसम खुला रहा। बादल छाए रहे, मगर बरसे नहीं।
अब बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है। तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा 28.6 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि मौसम में ठंडक बरकरार है, क्योंकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य से 5 डिग्री कम है। दुर्ग जिले का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दुर्ग जिले के कुछ हिस्से बारिश से भींग सकते हैं।
लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है। बौछारे फिलहाल जारी रहेंगी।