भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा;

भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा;

चुनाव नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कल टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद आज भूपेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *