माॅनसून आगमन के साथ ही देशभर के कई राज्यों में बारिश का प्रकोप जारी है। जिससे गुजरात, असम और बिहार में लोगों को बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। असम में तो बाढ़ के कारण अब तक 43 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जबकि बिहार में गंडक के उफान के चलते बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे ही हालात गुजरात में भी हैं।बीते दो दिनों में गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। वलसाड में औरंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि जूनागढ़ में भारी बारिश की वजह से चारों तरफ पानी भरा हुआ है।