देश चुनावी मोड में आ चुका है। एक ओर विपक्षी पार्टियां बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए गठजोड़ करने में जुटी हुई है दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये सन्देश में जुट गई है की हमारी टीम में लोग आ रह हैं, हमारी स्वीकार्यता भी क्षेत्रीय दलों के बीच है इसी को लेकर BJP की अगुवाई में 18 जुलाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार साथ-साथ महाराष्ट्र में शिवसेना और सरकार की कमान संभाल रहे एकनाथ शिंदे के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान के भी शामिल होने की पूर्ण संभावना है। हो सकता है कि इससे पहले चिराग ऑफिसियल तौर पर बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा कर दें।