IMD ने जारी किया रेड अलर्ट;

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट;

 समूचा उत्तर भारत इस समय भारी बारिश का प्रकोप झेल रहा है।उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत को बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इस अनुमान में यह भी बताया गया है कि अगले चार दिनों तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश के लोगों को भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का कहर झेलना पड़ सकता है। जिसके बाद बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये गए अनुमानों के मुताबिक अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी तूफान के साथ बिजली कड़ने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसमें हरिद्वार, देहरादून और टिहड़ी का नाम शामिल है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी अगले चार दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में 17 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 15 और 16 जुलाई, ओडिशा में 15 से 18 जुलाई तक, झारखंड में 15 और 16 जुलाई तक भारी बरसात होने की अनुमान जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *