नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। राजनांदगांव और तिल्दा-हथबंद स्टेशन के बीच पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने राजनांदगांव के तीन बदमाशों को पकड़कर कार्रवाई की है। इधर तिल्दा-हथबंद स्टेशन के बीच हुई घटना की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की पहली घटना राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पास के क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी खंगाला। जिसके बाद नाबालिगों को पथराव करते देख गया। तीनों नाबालिग खेल रहे थे उन्होंने पत्थरबाजी की शर्त लगाई और ट्रेन पर निशाना लगाया। पुलिस ने तिनों के खिलाफ अपारध दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में सी-3 कोच की बर्थ नंबर 50 ,51 ,52 का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।