IMD का इन जिलों में RED अलर्ट: 20 जुलाई से 7 दिन दिन तूफानी बारिश;

IMD का इन जिलों में RED अलर्ट: 20 जुलाई से 7 दिन दिन तूफानी बारिश;

 प्रदेश में मानसून की वापसी के बाद लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई से 7 दिन ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। बंगाल की खाड़ी में 3 चक्रवाती सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र इसी स्थान पर बनने की संभावना है।

एक साथ कई चक्रवाती सिस्टम एक्टिव,IMD का 7 दिन लगातार बारिश का अलर्टवहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस वजह से सुबह धूप खिली हुई थी, लेकिन 12 बजे के बाद मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद 1 बजे हल्की बूंदा-बांदी हुई। फिर कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिल गई। मौसम बदलने से लोग दोपहर को पंखा चलाने के बाद भी परेशान होते रहे। शाम को फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला और देखते ही देखते बादल छा गए। सबसे ज्यादा बारिश बस्तर संभाग में हो रही है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *