विधानसभा का मानसून सत्र :

विधानसभा का मानसून सत्र :

विधानसभा में आज नग्न प्रदर्शन का मुद्दा उठा। विपक्ष ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया और सरकार को घेरा। सदन में आज भाजपा के विधायक शिवरतन शर्मा एसटी/एससी युवाओं के नग्न प्रदर्शन का मामला उठाया। कहा- इस घटना से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार है। ये स्थिति निर्मित क्यों हुई, ये बड़ा सवाल है।नग्न प्रदर्शन को लेकर बीजेपी सदन में अक्रामक नजर आई। विपक्ष ने सदन में चर्चा की मांग उठाते हुएकाम रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा की मांग की। जनता कांग्रेस ने भी जांच कर कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस की ओर से ऐसे प्रदर्शन पर आपत्ति जताई गई। महिला विधायक ने भी आपत्ति जताई। इस बीच सदन में शोरशराबे की स्थिति बनी रही। ५ मिनट के सदन की कार्रवाही स्थगित होने के बाद फिर से शुरू होते ही नग्न प्रदर्शन का मुद्दा गरमा गया। विपक्ष लगातार विरोध जता रहा है। काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रही है। विपक्ष ने गर्भ गृह में आकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद बीजेपी के सभी सदस्य निलंबित हो गए। करीब भाजपा के 13 सदस्य निलंबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *