बुधवार सुबह करीब 5 बजे से राजधानी दिल्ली, नोएडा और उसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश;

बुधवार सुबह करीब 5 बजे से राजधानी दिल्ली, नोएडा और उसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश;

राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर सड़क पर पानी भर गया है। अंडरपास में भी पानी भर गया है। बारिश से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में तो गिरावट हुई है। लेकिन सुबह-सुबह की बारिश ने ऑफिस, स्कूल-कॉलेज आने-जाने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी तेज बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण नोएडा में आज स्कूल बंद कर दिए गए है। बारिश के कारण दिल्ली में सड़कों पर अंधेरा छा गया। इससे लोगों को गाड़ी चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह अंडरपास में पानी भर जाने के कारण लोगों को घूम कर जाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *