मणिपुर पर लंबी बहस के लिए सरकार तैयार:अमित शाह;

मणिपुर पर लंबी बहस के लिए सरकार तैयार:अमित शाह;

मणिपुर पर संसद में चर्चा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार शाम को बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक 2022 पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर पर लंबी बहस के लिए तैयार है। उनकी सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों के विपक्ष के नेता को पत्र लिखा हैं।गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार शाम को लोकसभा में बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक 2022 पर बोल रहे थे। इस दौरान विपक्ष के सांसद बार-बार उनसे मणिपुर पर बोलने के लिए कह रहे थे। इस पर शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *