मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, सदन स्थगित;

मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, सदन स्थगित;

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया है। बुधवार को संसद के मौजूदा मानसून सत्र के पांचवें दिन कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया। उनके अलावा बीआरएस सांसद नागेश्वर राव ने भी अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया है। यह अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर के मुद्दे पर दिया गया है। विपक्ष मणिपुर में जारी हिंसा पर सदन में चर्चा और पीएम मोदी से जवाब मांग रहा है। सरकार चर्चा को तो तैयार है, लेकिन पीएम मोदी के बदले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देना चाहती है। विपक्ष पीएम मोदी से जवाब की मांग कर रहा है। इस मुद्दे पर बीते चार दिनों से संसद में भारी हंगामा मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *