पीएम मोदी ने किया कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन;

पीएम मोदी ने किया कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को देश की राजधानी दिल्लीी केे प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर का आधिकारिक उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रोन के जरिए आईटीपीओ कैम्पस को देश को समर्पित किया। इस खास पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अभिनेता आमिर खान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने के बाद नए ITPO परिसर ‘भारत मंडपम’ में सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया। इससे पहले उन्होंने यहां पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *