चुराचांदपुर जिले में भड़की हिंसा;

चुराचांदपुर जिले में भड़की हिंसा;

मणिपुर में हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र के दखल के बावजूद यहां हालात काबू में होते नहीं दिखाई दे रहा है। गुरुवार को राज्य के चुराचांदपुर जिले में हिंसा भड़क गई। जानकारी के मुताबिक यहां के थोरबुंग इलाकों में भारी गोलीबारी हो रही है। फिलहाल इस फायरिंग में कितने हताहत हुए, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। थोरबुंग इलाका सबसे संवेदनशील बना हुआ है। इस वक्त पूरे देश की नजर मणिपुर पर बनी हुई है। केंद्र सरकार वहां शांति स्थापित करने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं। वहीं, देश की संसद में भी मणिपुर को लेकर काफी बहस हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *