मणिपुर में लगभग पिछले तीन महीने से जारी हिंसा को लेकर लोकसभा में आज भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। इस विषय पर लोकसभा में व्यापक चर्चा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस मामले पर सदन में बयान देने की मांग सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों की ओर से की जा रही है। इसी कारण आज फिर से सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। अब मणिपुर के दौरे पर अब विपक्षी दलों (I.N.D.I.A) के सांसद जाने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विपक्षी दलों के 20 सांसद मणिपुर का दौरा 29-30 जुलाई को करेंगे इस दौरान सभी सांसद हिंसाग्रस्त इलाकों में जाएंगे और पीड़ितों का हालचाल जानेंगे।