इस महीने की शुरुआत में कुछ ठहराव के बाद पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। इसी कड़ी में आज भी देश के कई इलाकों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस सिलसिले में मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मताबिक आज भी दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बरिश के आसार हैं। IMD ने आज तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ क्षेत्र, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।