मणिपुर हिंसा को शुरू हुए तीन महीने हो चुके हैं। कुकी और मेतैई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा फिर भी थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं। इसी मुद्दे पर कुकी नेता और भाजपा विधायक पाउलेनलाल हाओकिप का कहना है कि मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए राज्य को तीन केंद्र शासित प्रदेशों में बांट देना चाहिए। हाओकिप ने मणिपुर के जातीय अलगाव को राजनीतिक और प्रशासनिक मान्यता देने की वकालत की है। बता दें कि पहले भी कुकी समुदाय के कई नेता अपनी जनजाति के लोगों के लिए अलग प्रशासन की मांग कर चुके हैं। भाजपा MLA की ये मांग कुकी नेताओं के उन बयानों का समर्थन है जिसमें वो अलग राज्य की मांग को करते थे।