देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 4 यात्री है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद यात्री काफी डरे हुए है और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। यह फायरिंग की घटना कैसे और क्यों हुई? इसकी तफ्तीश शुरू है। जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग सुबह 5 बजे के आसपास हुई है। DRM नीरज वर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है। पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।