खास बात यह रही कि रविवार को आयकर विभाग के पोर्टल ने करदाताओं को परेशान नहीं किया और आइटीआर आसानी से जमा होते रहे। हालांकि इस बार सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी, इसे देखते हुए लगता है कि आखिरी दिन सोमवार को भी जिन लोगों के रिटर्न दाखिल होने से रह गए हैं वे अपना रिटर्न भरेंगे। जो करदाता सोमवार को रिटर्न जमा करने से रह जाएंगे, इनमें 5 लाख तक की आय वाले करदाताओं पर 1,000 और 5 लाख से अधिक की आय पर 5,000 रुपए तक की लेट फीस देना पड़ेगी।सामान्य करदाताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 की आयकर विवरणी जमा कराने का 31 जुलाई यानी आज आखिरी दिन है। यही कारण है रविवार को भी शहर में चार्टर्ड अकाउंटेंट और कर सलाहकारों के दफ्तर देर रात 11 बजे के बाद तक खुले रहे। यहां दिन भर अपना रिटर्न जमा करने के लिए करदाताओं की भीड़ जुटी रही। अगर आपने भी अभी तक फाइल नहीं किया है तो तुरंत फाइल कर दें।