हिमाचल-उत्तराखंड समेत इस राज्यों में अगले 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट;

हिमाचल-उत्तराखंड समेत इस राज्यों में अगले 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट;

 इस साल मानसून ने सबसे ज्यादा देश के पहाड़ी राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सबसे ज्यादा नुकसान भी इन्हीं क्षेत्रों को झेलना पड़ा है। इस बीच देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के सभी राज्यों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान तेज बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार के कई क्षेत्रों में भी दो दिनों के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *