हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद अब खट्टर सरकार इसके गुनहगारों की तलाश चल रही है। 31 जुलाई को भड़की हिंसा की शुरुआती जांच में अवैध रूप से यहां रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के भी हिंसा में शामिल होने की बात सामने आने के बाद हरियाणा सरकार कड़ा ऐक्शन लिया है। इन लोगों ने भी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी की थी। महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया था। अब प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के 200 से अधिक घरों पर बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया है।