राज्यसभा में कल ‘दिल्ली सेवा बिल’ पेश करेंगे अमित शाह;

राज्यसभा में कल ‘दिल्ली सेवा बिल’ पेश करेंगे अमित शाह;

काफी शोरशराबे के बीच दिल्ली सेवा विधेयक (Delhi Services Bill) जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 भी कहा जाता है, गुरुवार को लोकसभा में पारित हुआ था। यह बिल मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में पेश किया था। ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक, 2023’ पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कई तथ्यों के साथ बताया कि यह बिल लाना उचित क्यों है। गृहमंत्री ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के खिलाफ अपनी राय जाहिर की थी। दिल्ली सेवा बिल को राज्यसभा में आज, सोमवार को पेश किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *