पाकिस्तान के कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस के हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में मरने वालों की संख्या 15 थी। लेकिन सामने आई जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। मरने वालों के साथ-साथ घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले 50 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली थी। लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार घायलों की संंख्या बढ़कर 100 के करीब पहुंच गई है। इधर हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राहत-बचाव कार्य में लगे लोगों का अंदेशा है अभी मृतकों की संख्या और बढ़ेगी। फिलहाल हादसे वाले स्थान पर रेलवे के वरीय अधिकारी के साथ-साथ पुलिस और मेडिकल टीम भी पहुंच चुकी है।