नूंह हिंसा को लेकर खट्टर सरकार की बड़ी कार्रवाई:DC और SP के बाद अब DSP का तबादला;

 नूंह हिंसा को लेकर खट्टर सरकार की बड़ी कार्रवाई:DC और SP के बाद अब DSP का तबादला;

 नूंह में 31 जुलाई को शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार लगातार एक्शन में है। पहले तो जिन इलाकों में यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पथराव हुआ था उन इलाके के घरों को चिन्हित कर उसपर बुलडोज़र चलवाया और अब DC और SP के तबादले के बाद अब अब DSP जय प्रकाश का भी ट्रांसफर कर दिया है। नूंह के DSP जय प्रकाश की पोस्टिंग पंचकूला में कर दी गई है। उनके स्थान पर अब मुकेश कुमार नूंह DSP का पद संभालेंगे।शोभायात्रा के दौरान हिंसा काफी देर तक हुई थी। प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लगा। जब इस बात की जांच हुई तो पता चला कि हिंसा की इनपुट मिलने के बाद भी स्थानीय SP वरुण सिंगला छुट्टी पर चले गए थे। इसीलिए सबसे पहले हरियाणा सरकार ने इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और SP पंवार का नूंह से दूर ट्रान्सफर कर दिया। सिंगला को पुलिस अधीक्षक (भिवानी) नियुक्त किया गया है। बता दें कि हिंसा के बाद नूंह जिले में इंटरनेट बैन कर दिया गया था ताकि अफवाहों के प्रसार पर रोक लगे, जिले में आज 8 अगस्त तक इंटरनेट बैन है। उम्मीद है कल से इसे बहाल कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *