छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। इसी के साथ ही राजधानी में झमाझम बारिश हुई।बारिश से तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी यिका है।रायपुर समेत अन्य 13 जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, नायायणपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के जिलों में बारिश को चेतावनी जारी की है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी।