चीनी कंपनी से रिश्वत लेते हुए CGST अधीक्षक को CBI ने किया गिरफ्तार;

चीनी कंपनी से रिश्वत लेते हुए CGST अधीक्षक को CBI ने किया गिरफ्तार;

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर नेगोशिएट किया और घूस की रकम 15 लाख कर दी। शिकायतकर्ता की कंपनी ने पहले तो रिश्वत देने से इनकार कर दिया था। इसी कारण मुंबई के वडाला स्टेशन पर बैठक की गई, जहां अधीक्षक ने रिश्वत की राशि को घटाकर 15 लाख कर दिया। इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद सीबीआई द्वारा जाल बिछाया गया और एक ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत कर अधीक्षक को सीबीआई ने 5 लाख रुपये रिश्वत लेके हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई ने आरोपी के मुंबई और गाजियाबाद स्थित कार्यालयों और आवासीय ठिकानों पर छापेमारी भी की है। इस दौरान सीबीआई ने लगभग 42.70 लाख रुपये कैश बरामद किए, साथ ही चल और अचल संपत्तियों के दस्तावेज सही आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आज सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था। न्यायाधीश ने कर अधीक्षक को 21 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *