लेह में चलेगी पहली हाइड्रोजन बस;

लेह में चलेगी पहली हाइड्रोजन बस;

केंद्रशासित प्रदेश लददाख में देश की पहली हाइड्रोजन बस चलाई जाएगी। यह बस पहले ही लेह पहुंच चुकी है। इस बस का परीक्षण शुरू होने जा रहा है। इसे बहुत जल्द ही आम यात्री प्रयोग के लिए खोल दिया जाएगा। देश की ही एक ऊर्जा उत्पादक कंपनी ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके अंतर्गत पहली हाईड्रोजन फ्यूल सेल आधारित इलेक्ट्रिक बस का परीक्षण किया जा रहा है। यात्री परीक्षण के बाद चार और बसों को लेह में उतारा जाएगा। हाइड्रोजन बस का 11,562 फीट की ऊंचाई पर यह पहला आपरेशन होगा।बस के बेहतर संचालन के लिए सबसे पहले इसका तीन माह तक परीक्षण होगा। इसमें आने वाली कमियों को सुधारा जाएगा। हाइड्रोजन से चलने वाली यह भारत की पहली बस होगी। कंपनी का कहना है कि वह न्यूट्रल कार्बन के लक्ष्य को लेकर चल रही है। इसमें अब फ्यूलिंग स्टेशन, सोलर प्लांट के साथ पांच हाईड्रोजन चलाई जाएंगी। फ्यूलिंग स्टेशन के लिए 1.7 मेगावॉट का सौर प्लांट भी लगाया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इन बसों के फ्यूल सेल को इस तरह तैयार किया गया है कि यह शून्य तापमान में भी काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *